जसरा में आज सोमवार सुबह समय लगभग 11:00 के आसपास जिला अपराध निरोधक समिति द्वारा यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान एक रैली निकाली गई।और स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। यातायात निरीक्षक अमित कुमार ने छात्राओं को समझाया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें।