सिवनी: सिवनी में कृषि वैज्ञानिकों ने खेतों का भ्रमण किया, किसानों को फसल रोग नियंत्रण पर सलाह दी
Seoni, Seoni | Sep 19, 2025 सिवनी कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक दल ने ग्राम सीलादेही, फरेदा और सिमरिया के खेतों का भ्रमण कर मक्का, सोयाबीन और धान की फसलों का अवलोकन किया। शुक्रवार को वैज्ञानिकों ने बताया कि लगातार वर्षा से सोयाबीन की फसल पीली पड़ रही है, वहीं मक्का में फॉल आर्मी वर्म और धान में ब्लास्ट व शीथ ब्लाइट रोग का प्रकोप देखा गया।