चास: पुपुनकी सहित कई जगह पर जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा चलाया गया ओवरलोड वाहन के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान
Chas, Bokaro | Jan 23, 2024 जिला परिवहन पदाधिकारी बोकारो के नेतृत्व में ओवरलोड वाहन सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि रिफ्लेक्टिव टेप वाहन में नहीं लगा होने के कारण वाहनों से10 हजार तथा पांच ओवरलोड वाहनों से 1 लाख 60 हजार रुपए का जुर्माना लिया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।