मोहनिया: पछाहगंज के पास NH-19 पर तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटा, चालक घायल
Mohania, Kaimur | Jan 15, 2025 कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के पछाहगंज के पास एनएच 19 पर तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। जिससे कंटेनर चल रहा चालक घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कुदरा पुलिस और एनएचएआई ने घायल चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा पहुंचाई।