पन्ना: पन्ना के स्मार्ट प्वाइंट नेटमेड्स मॉल में एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री की सप्लाई, खाद्य सुरक्षा विभाग की अनदेखी
Panna, Panna | Dec 17, 2024 पन्ना नगर के स्मार्ट प्वाइंट नेटमेड्स मॉल में घटिया और एक्सपायरी खाद्य सामग्री बेचे जाने का मामला सामने आया है। ग्राहक कमलेश सिंह उर्फ गुड्डू ने शिकायत की कि उन्होंने पनीर और चीनी खरीदी, लेकिन पनीर की एक्सपायरी डेट 13 दिसंबर थी और चीनी दूध में घुल नहीं रही थी।