गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत दुगनी पंचायत के जामबहाल तथा कोलढीपी में मागे पर्व का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन मुखिया शीला हाइबुरू व पूर्व मुखिया दुर्गा हाइबुरू ने किया. शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुखिया शीला हाइबुरू ने स्थानीय भाषा में संबोधित करते हुए कहा कि मागे पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर है. इसको बचाकर रखना जरूरी है. इस दौरान