शाजापुर: सनकोटा में मधुमक्खियों का हमला, 7 लोग घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
शाजापुर से 5 किलोमीटर दूर सनकोटा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर 12 बजे करीब अफरा-तफरी मच गई, जब खाना बना रहे यात्रियों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में कुल 12 लोग घायल हो गए, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं। इनमें से 7 घायलों को उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल लाया ग