बिसौली: बिसौली नगर की जीजीआईसी प्रिंसिपल अवंतिका सिंह ने यूपीपीएससी में 106वीं रैंक पाई, क्षेत्र में खुशी की लहर
Bisauli, Budaun | Mar 31, 2026 बिसौली नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल अवंतिका सिंह ने यूपीपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 106वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके वाणिज्य कर अधिकारी पद पर चयन से कॉलेज स्टाफ, परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया गया।