मंडी परिषद की ओर से श्रीनगर के उरवारा गांव में सड़क बना रहे ठेकेदार से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। ठेकेदार ने पुलिस को दी गई तहरीर में तीन लोगों पर रंगदारी, मारपीट और जान से मारने कि धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और मामले की जांच कर रही है।