देसूरी: घाणेराव में जर्जर मकान ढहा, बिजली की लाइन टूटी, रास्ता बंद होने से हुई परेशानी, कोई जनहानि नहीं
Desuri, Pali | Aug 26, 2025 देसूरी उपखंड के घाणेराव गांव में मंगलवार सुबह 10 बजे एक पुराना मकान ढह गया। यह मकान ब्राह्मणों के बास में स्थित था। मकान भागीरथ जी ब्राह्मण का पुश्तैनी घर था। यह मकान पिछले कई सालों से खाली पड़ा था। रात का समय होने के कारण गली में कोई नहीं था। इस वजह से कोई जनहानि नहीं हुई। मकान के ढहने से आसपास के घरों की बिजली की सर्विस लाइन टूट गई।