मंदसौर: आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए नवाचार के लिए भोपाल में कलेक्टर अदिति गर्ग को मिलेगा पुरस्कार
मंदसौर जिला जनसंपर्क विभाग से शुक्रवार को शाम 8:00 बजे मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (नवाचार हेतु) वर्ष 2022-23 के लिए कलेक्टर अदिती गर्ग को 1 लाख रुपये की राशि एवं प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया जायेगा।