घोरावल: घोरावल क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर शनिवार दोपहर बाद आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत, एक वृद्ध सहित दो गंभीर
पहली घटना करसोता गांव में हुई जहां एक युवक की मौत हो गई और उसके साथ मौजूद उसका ममेरा भाई झुलस गया, वहीं बताया गया कि 2 महीने से सतौहा गांव निवासी सनी कोल (18) अपने मामा रामकुमार कोल के घर करसोता गांव में गया हुआ था। शनिवार को दोपहर बाद मामा रामकुमार मछली मारने घर से करीब 500 मीटर दूर कड़िया तालाब पर गए थे। इसी दौरान अचानक हुआ हादसा।