घोरावल: अमवार मोड़ के पास बिजली के पोल में करंट उतरने से एक गाय की मौत ,लोगों में बिजली निगम की लापरवाही को लेकर असंतोष
बारिश के दौरान अमवार मोड़ के समीप एक गाय अपने खूंटे से रस्सी तोड़कर भाग गई। कुछ दूर पर ही लगे बिजली के पोल से सटने की वजह से करंट से झुलस गई। पशुपालक ने उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद ही गाय की मौत हो गई। नगरवासियों ने घटना की सूचना अधिकारियों को दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने पहुंच कर नगरवासियों को समझाते हुए मामला शांत किया।