नानपारा: ग्राम न्यायालय नानपारा में लोक अदालत में 227 मामलों का निस्तारण किया गया
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान व जिला न्यायाधीश बहराइच उत्कर्ष चतुर्वेदी के निर्देशन में 14 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन ग्राम न्यायालय नानपारा व तहसील स्तर पर किया गया। इसमें समझौते के आधार पर 227 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमे फौजदारी, पुलिस एक्ट, धन वसूली वाद, परिवारवाद, वैवाहिक वाद संबंधित मामले आये।