बरेली: फर्जी आधार-आयुष्मान गैंग का भंडाफोड़, मिलेट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर बरेली पुलिस ने किया बड़ा एक्शन
बरेली के थाना भुता पुलिस और एसओजी टीम ने मिलेट्री इंटेलिजेंस की सटीक सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मो. शाहिद (29) ग्राम लाडपुर मुड़िया मार्ग पर ट्यूबवेल के पास लैपटॉप, प्रिंटर और स्कैनर की