सूरजपुर: गुलाबों से महकती सफलता: सूरजपुर के किसान की प्रेरणादायक कहानी
सूरजपुर जिले के ग्राम डुमरिया के किसान भोला प्रसाद अग्रवाल ने आधुनिक खेती अपनाकर सफलता की नई मिसाल पेश की है। वर्ष 2023 में उन्होंने पारंपरिक खेती छोड़कर 2 एकड़ भूमि में दो पॉलीहाउस स्थापित किए। करीब 1.20 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में बैंक ऋण, स्वयं की पूंजी और राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड से 50% अनुदान का सहयोग मिला। पॉलीहाउस में डच किस्म के लगभग 80