मेरठ: मेरठ के शताब्दीनगर में युवकों ने पढ़ी हनुमान चालीसा, जिस मंदिर की शिकायत लेकर कप्तान के ऑफिस पहुंचे थे, वहां हुआ आयोजन
Meerut, Meerut | Dec 25, 2024 मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र शताब्दीनगर में मंदिर में मंगलवार रात युवाओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। जिस मंदिर से जुड़े मामले की शिकायत लेकर युवक कप्तान से मिलने पहुंचे थे, वहीं मंगलवार को हनुमान चालीसा पाठ किया। युवकों का कहना है कि ये हमारी सनातन संस्कृति है। इसे हम क्षरण नहीं होने देंगे।