बड़वारा | कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार की देर रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर जगतपुर-उमरिया के समीप एक तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी भिड़ंत में बाइक सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।