छिबरामऊ: विशुनगढ़ रोड रामलीला मैदान में भगवान श्री राम और रावण के बीच हुए युद्ध में बुराई पर अच्छाई की जीत, गूंजे जय कारे
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के विशुनगढ़ रोड स्थित रामलीला मैदान में श्री राम व रावण के बीच जमकर धामाशन युद्ध हुआ इस बीच भगवान श्री राम ने पहले मेघनाथ का वद किया जिसके बाद अहिरावण का वद किया। इसके बाद भगवान श्री राम ने रावण का वद करते ही पंडाल में गूंजे जयकारे शुक्रवार की शाम 7:45 पर प्रभु श्री राम और रावण के बीच युद्ध के बाद रावण का पुतला दहन किया गया।