बासोदा: वार्ड नंबर-11 बासौदा में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में लगी आग, जलकर राख हुई स्कूटी
Basoda, Vidisha | Jul 29, 2025 बासौदा के वार्ड नंबर 11 में एक युवक की इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से स्कूटी पूरी तरह से जलकर राख हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। घटना सुबह करीब 11:00 बजे की है, जब युवक की स्कूटी से अचानक आग की लपटे उठने लगी। गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, लेकिन स्कूटी पूरी तरह से नष्ट हो गई।