बासोदा: गंजबासौदा में रेलवे ट्रैक के पास नदी से मिला युवक का शव
Basoda, Vidisha | Jul 29, 2025 गंजबासौदा के परसोरा रेलवे ट्रैक के पास मंगलवार सुबह एक युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिला। लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी और शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला और जांच शुरू की, लेकिन मृतक के पास कोई पहचान दस्तावेज नहीं मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मृतक की पहचान और मौत के कारणों की जांच कर रही है। युवक की