नाहन: विधायक अजय सोलंकी ने नाहन के वार्ड नंबर 2 में लोगों की जन समस्याएं सुनीं
Nahan, Sirmaur | Sep 14, 2025 विधायक अजय सोलंकी ने आज नाहन के वार्ड नंबर-2, यशवंत बिहार में बैठक कर स्थानीय नागरिकों की समस्याएँ सुनीं। कुछ मुद्दों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया और शेष कार्यों को अधिकारियों को निर्देशित करते हुए चरणबद्ध तरीके से हल करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही मेरा सबसे बड़ा दायित्व है, और हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।