जबलपुर में बिजली का बिल न भरना एक उपभोक्ता को इतना भारी पड़ा कि अब वह सलाखों के पीछे पहुँचने की कगार पर है। दरअसल, करीब 21-22 हजार रुपये का बिल बकाया होने के चलते विभाग ने कनेक्शन काट दिया, जिससे तिलमिलाए दर्शन भाटिया नामक युवक ने मुख्य बिजली दफ्तर में जमकर तांडव मचाया। युवक ने न केवल दफ्तर में घुसकर हंगामा किया, बल्कि अधिकारियों को सरेआम जान से मारने की धमकी