गुना में समाजसेवी प्रमोद भार्गव ने 22 नवंबर दोपहर को बताया, बीती रात साडोरा में ट्रेन से गिरकर एक मानसिक कमजोरी महिला के घायल होने की सूचना मिली। महिला को पुलिस ने अस्पताल पहुंचा दिया था। मौके पर पहुंचकर महिला का प्राथमिक उपचार होने के बाद उसे शिवपुरी भर्ती कराया गया है। महिला के सिर में गंभीर चोट है। महिला से पूछताछ कर परिजनों का पता लगाया जा रहा है।