मोठ: रक्सा थाना पुलिस ने लड़की को भगा ले जाने वाले आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज
Moth, Jhansi | Jan 29, 2024 रक्सा थाना पुलिस द्वारा लड़की को भगा ले जाने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि पीड़ित द्वारा थाना अध्यक्ष को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाते हुए बताया गया कि वह 22 जनवरी को अपने घर से समय करीब 11 बजे अपनी भांजी के फलदान में पत्नी के साथ गया था। घर पर उसकी पुत्री व माँ थी, जब वो वापस घर आया तो उसकी पुत्री घर पर नहीं मिली।