जिला प्रशासन के द्वारा घंटा घर चौराहा में ऑटो खड़ा करने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है।लेकिन रोक के बाद भी ऑटो और ई रिक्शा चालक मानने को तैयार नही है।साथ ही फूटकर व्यापारी चौराहा में ही सब्जी की दुकान सजा कर दुकानदारी कर रहे है।जिस व्यावस्था पर नगर के लोगो ने नाराजगी जाहिर करने के साथ यातायात पुलिस से कार्यवाही करने की मांग की है।