बरौली: बरौली-दियारा इलाके में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर 2,000 लीटर कच्ची शराब की नष्ट
बरौली थाना क्षेत्र के बरौली दियारा इलाके में उत्पाद विभाग ने शनिवार को छापेमारी कर एक शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान शराब भट्टी के अंदर छुपा कर रखी गए 2000 लीटर कच्ची शराब को नष्ट कर दिया गया। उत्पाद विभाग को देखकर शराब धंधेबाज मौके से फरार हो गए।