चैत्र नवरात्रि पर्व पर मां विजयासन देवी धाम सलकनपुर में लगने वाले विशाल मेले की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए कलेक्टर बाला गुरु और पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने दौरा किया ।इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रांगण की तैयारियों और मेला क्षेत्र का दौरा करते हुए अधिकारियों और मंदिर ट्रस्ट को सभी जरूरी दिशा निर्देश दिए।