टिकारी: CUSB की लॉ छात्रा ने राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में 'सर्वश्रेष्ठ अधिवक्ता' का खिताब जीता, ₹50 हजार का चेक मिला
Tikari, Gaya | Mar 28, 2026 CUSB के स्कूल ऑफ़ लॉ एंड गवर्नेंस में BA LLB के 8वें सेमेस्टर की छात्रा मानवी आर्या ने अहमदाबाद के GLC विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ‘श्री आई.एम. नानावटी मेमोरियल मूट कोर्ट प्रतियोगिता’ में सर्वश्रेष्ठ अधिवक्ता याचिकाकर्ता पक्ष का प्रतिष्ठित खिताब जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया है। राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में मानवी को बतौर विजेता 50 हजार रुपए का चेक मिला।