छपरा सदर विधायक छोटी कुमारी पटना में सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री के आवास पर एनडीए विधायक दल के बैठक में शामिल हुई. विधायक छोटी कुमारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की बैठक गुरुवार देर रात में हुई जहां क्षेत्र के राजनीतिक विषय पर चर्चा करने के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्र में समस्या को भी उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया गया.