बूरमू: ठाकुरगांव के पास सड़क दुर्घटना: बोलेरो की टक्कर से चार लोग घायल
Burmu, Ranchi | Nov 17, 2025 सोमवार 17 नवंबर 2025 समय 3:00 बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव चपा टोली के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक तेज़ रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सभी महुआ खुरा निवासी बताए जा रहे हैं।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और घायलों को नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।