पररिया पंचायत के बेलाही वार्ड नंबर 08 में बीती रात लगी आग से दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में सीमा कुमारी और उषा देवी का अनाज, कपड़ा, जेवर और सारा घरेलू सामान नष्ट हो गया। रात एक बजे आग लगी, राहगीरों ने शोर मचाकर लोगों को जगाया। ग्रामीणों और दमकल की मदद से आग बुझाई गई।राजस्व कर्मचारी ने नुकसान का सर्वे किया, सीओ ने मुआवजा देने की पुष्टि की।