खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के बघौली के बरईपार गांव में सोमवार की दिन रात्रि पति-पत्नी के झगड़े में कुछ लोगों द्वारा छप्पर में आग लगा दी गई। छप्पर जलकर खाक हो गया। वहीं दो बकरियां व एक बाइक जलकर खाक हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू। यह जानकारी कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की सुबह 9:00 बजे दी है।