गभाना: गभाना तहसील में एसडीएम ने एईआरओ के साथ की बैठक, एसआइआर अभियान की प्रगति पर चर्चा की
गभाना तहसील में शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से एसडीएम हरिश्चंद्र ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर चल रहे मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान, यानी एसआइआर अभियान की समीक्षा के लिए एइआरओ के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने अभियान की प्रगति का जायजा लिया और लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।