परिहार: परिहार में चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार
बेला पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मनपौर पेट्रोल पंप के पास चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेला थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी सचिन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही गिरफ्तार आरोपित को न्याय हिरासत में भेज दिया गया है।