मुरादाबाद: टाउन हाल स्थित नगर निगम कार्यालय पर कार्यकारिणी का चुनाव किया गया, कार्यकारिणी के सभी छह सदस्य निर्विरोध चुने गए
टाउन हाल स्थित नगर निगम कार्यालय पर कार्यकारिणी का चुनाव किया गया, कार्यकारिणी के सभी छह सदस्य निर्विरोध चुने गए। चार भारतीय जनता पार्टी के जबकि दो कांग्रेस पार्टी से चुने गए। सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। निर्विरोध चुने गए सदस्यों में अजय तोमर, चंद्रभान सैनी, मोहम्मद नदीम, शमशेर अली, विशाल सिंह व मनोरमा सैनी शामिल हैं।