मुरादाबाद: देर रात टाउन हॉल स्थित 3 दुकानों में लगी भीषण आग, सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर पाया क़ाबू
टाउनहॉल स्थित कपड़े की दुकानों में देर रात अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों की टीम आग बुझाने में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया इस दौरान टाउनहॉल के आसपास अफरा-तफरी मच गई। टाउनहॉल के पास छोटी-बड़ी कई दुकानें हैं। बुधवार शाम दुकानदार अपनी दुकान बंद करके घर चले गए। रात डेढ़ बजे के करीब अचानक आग लग गई थी।