मुरादाबाद: जनसंख्या समाधान फाऊंडेशन ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया
जनसंख्या समाधान फाऊंडेशन ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया इस मौके पर प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को पेश किया गया जिसमें कहा गया है, कि जनसंख्या विस्फोट एवं जनसांख्यिकी असंतुलन जैसी भीषण समस्या से उत्पन्न हो रहे संभावित खतरे को रोकने के लिए, जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करना देश हित में जरूरी हो गया है।