रविवार को रजौन थाना क्षेत्र के पुनसिया-इंग्लिश मोड़ सड़क मार्ग पर अजीत नगर पुल के पास घने कोहरे के कारण एक कंटेनर के पलट जाने से अफरा-तफरी मच गई ।जानकारी के अनुसार असरगंज निवासी चालक अपने खलासी के साथ कंटेनर लेकर पुनसिया-इंग्लिश मोड़ होते हुए अमरपुर की ओर जा रहा था । घटना में चालक और खलासी बाल बाल बचे।