बिल्हौर: बिल्हौर में मुलायम सिंह की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन, समस्त पदाधिकारी रहे उपस्थित
समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर बिल्हौर विधानसभा में शुक्रवार 2 बजे एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन पूर्व चेयरमैन निर्भय सिंह यादव की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेताजी को श्रद्धांजलि दी।