सारण पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत परसा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने करीब दो वर्ष पूर्व गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर गुरुवार के दोपहर 1 बजे उसके वास्तविक धारक को सौंप दिया. मोबाइल मिलते ही धारक के चेहरे पर खुशी झलक उठी और उन्होंने इस सराहनीय कार्य के लिए परसा पुलिस को धन्यवाद दिया.