तुलसीपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दौरे के दूसरे दिन देवी पाटन शक्ति पीठ पर गौ सेवा की
21 मार्च शुक्रवार सुबह 9:00 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर दौरे के दूसरे दिन देवीपाटन शक्तिपीठ पर गौ सेवा किया उन्होंने पूजन अर्चन के बाद गो वंशों को गुड़ चना एवं चारा दिया तथा दुलार किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवीपाटन शक्तिपीठ के परिसर का भ्रमण किया एवं नवरात्रि मेले के दृष्टिगत दिशा निर्देश दिया।