मधुबन थाना क्षेत्र के मधुबन -पकड़ीदयाल एन एच 227 पर मनपुरवा गांव के समीप मोटरसाइकिल सवार ने एक वृद्ध को ठोकर मार दी। जहां घटना स्थल पर ही वृद्ध की मौत हो गई।वृद्ध की पहचान मनपुरवा निवासी 60 वर्षिय रामबली राय के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वह मनपूरवा मंदिर के समीप चापाकल पर स्नान करने जा रहे थे। इसी क्रम में तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें ठोकर मार दी।