छीपाबड़ौद। धनतेरस के पर्व पर शनिवार को कस्बे के बाजारों में खूब रौनक देखने को मिली। सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बाजारों में उमड़ पड़ी। पूरे दिन दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। लोग परंपरागत रूप से चांदी के आभूषण, बर्तन, सिक्के, मोबाइल और टीवी की खरीदारी करते नजर आए। वहीं, पटाखों की दुकानों पर भी बच्चों और युवाओं की खासी भीड़ देखने को मिली।