मुरादाबाद: सिविल लाइंस इलाके में कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की हुई मौत, दो लोग हुए घायल
मुरादाबाद जनपद के थाना सिविल लाइंस इलाके में बीती रात भयंकर सड़क हादसा हो गया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है, हादसे में कार सवार दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका उपचार सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है, पुलिस अधीक्षक नगर रणविजय सिंह के द्वारा 3:00 बजे हादसे को लेकर बताया है।