सारोला कलां कस्बे के राजकीय विद्यालय के नवनिर्मित कक्षा कक्षों का आज गुरुवार को दोपहर 3:30 बजे के लगभग जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने विधिवत्त फीता काटकर उद्घाटन किया। जिला कलेक्टर ने स्वर्गीय लक्ष्मण लाल मालव की स्मृति में बनाए गए दो कक्षा कक्ष व बरामदे का उद्घाटन किया । इस दौरान पूर्व विधायक नरेंद्र नागर उपखंड अधिकारी रजत कुमार सहित सभी लोग मौजूद रहे ।