जगाधरी: मॉडल टाउन में रात के समय दुकान के आगे थडे नापने का दो लड़कों का वीडियो हो रहा वायरल दुकानदार भी घबरा
रात के अंधेरे में दो युवक दुकान के आगे बने थड़े को नापते हुए नजर आ रहे हैं। यह घटना दुकान की गली में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसके बाद दुकानदारों का कहना है कि यह कौन है इसके बारे में कुछ पता नहीं अगर यह निगम के कर्मचारी है तो रात के समय इस गतिविधि को अंजाम क्यों दे रहे हैं। ऐसे में उन्होंने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।