जगाधरी: एंटी व्हीकल थैप्ट की टीम ने चोरी की चार मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार मामला दर्ज कर कार्रवाई की शुरू
गुप्त सूचना के आधार पर जोड़ी नाके के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गोलनी के रहने वाले मोहित कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने तीन चोरी की मोटरसाइकिल और बरामद कराई। जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई को शुरू किया है।