जगाधरी: 30 सितंबर तक एक साथ अपने प्रॉपर्टी टैक्स को जमा करने पर मिलेगी 15% की छूट निगम आयुक्त
जिन लोगों का प्रॉपर्टी टैक्स अभी तक बकाया उनके लिए निगम की ओर से एक स्पेशल ऑफर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया अगर वह एक साथ इस राशि को 30 सितंबर से तक जमा करते हैं तो उन्हें 15% की छूट मिलेगी। इसको लेकर उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह ज्यादा से ज्यादा इसका लाभ लें।