कानपुर: गंगा बैराज के अटल घाट पर 300 श्रद्धालु महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
जगदगुरु 1008 श्री कृपालु जी महाराज के अनुयायियों ने बुधवार दोपहर 1:30 अटल घाट से शोभा यात्रा निकाली। पारंपरिक परिधानों में सजी 300 से अधिक श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश लेकर हरि का नाम जपते हुए मंदिर पहुंची। 3 किलोमीटर तक ढोल मंजीरों की धुनों पर श्रद्धालु थिरकते हुए राधा कृष्ण मंदिर धाम पहुंचे।